Search

रांचीः जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर छात्र संगठन चलाएंगे ट्विटर पर अभियान

Ranchi: जेएसएससी के माध्यम से आगामी समस्त परीक्षाओं को कदाचार मुक्त , सीजीएल परीक्षा में हुई पेपर लीक की सीबीआई जांच और समय पर परीक्षा कराने की मांग को लेकर झारखंड के समस्त छात्र और शिक्षकगण एक बार फिर से आर पार के मूड में आ गए है. इसी क्रम में छात्रों ने सरकार और जेएसएससी को एक चेतावनी संदेश के रूप में दिनाक 29 फरवरी को वृहद ट्विटर अभियान रखा है. जिसके HASHTAGS #conduct_jssc_fair_exams और #नौकरी नहीं_तो_बदलेंगे_झारखंड_सरकार है. यह ट्विटर अभियान 29 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा. जिसमें झारखंड के समस्त छात्र और शिक्षकगण शामिल होंगे..छात्रों और शिक्षक का कहना है की इस ट्विटर अभियान का सिर्फ एक मकसद है की सरकार और आयोग जल्द से जल्द सारी परीक्षाओं की तिथि प्रकाशित करे, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई पेपर लीक की सीबीआई जांच का आदेश दे, साथ ही साथ एक साफ सुथरी एजेंसी के माध्यम से परीक्षा का आयोजन यथाशीघ्र करायी जाये.अगर सरकार ऐसा करने में विफल होती है तो बहुत जल्द समस्त छात्र एक राज्यव्यापी बहुत बड़ा छात्र आंदोलन चलाएंगे. साथ ही साथ आगामी चुनाव में सरकार का बहिष्कार भी करेंगे..इस अभियान को सफल बनाने में एग्जाम फाइटर के निदेशक कुणाल प्रताप सिंह, स्डटी विथ स्मृति से स्मृति ऐश्वर्य,करियर फाउंडेशन से प्रकाश पोद्दार, झारखंड वारियर्स से रौशन सिंह,उड़ान अकादमी से अरुण अग्रवाल, झार पाठशाला से रोहित सिंह,हमारा प्लेटफार्म से काजल मंडल, SVI से विशाल ,Exam Update से राजेश ओझा, दुबे IAS एकेडमी, विनय आईएएस आदि समस्त शिक्षकों ने अपना समर्थन दिया है. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/petition-related-to-former-cm-hemant-sorens-participation-in-the-budget-session-high-court-will-give-its-decision-on-wednesday/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने से संबंधित याचिका, HC बुधवार को सुनाएगा फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp