Search

 
 
 

रांची: बायोम के विद्यार्थियों ने मारी बाजी, नीट में लहराया परचम

 
Ranchi: बायोम इंस्टीटयूट के विद्यार्थियों का एक बार फिर यूजी नीट 2022 में प्रदर्शन बेहतर रहा. विद्यार्थियों की इस सफलता पर शुक्रवार को बायोम इंस्टीट्यूट ने डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमिक बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे. उन्होंने सफल छात्र आशीष रैंक 165 और ओबीसी रैंक 29 के साथ संस्थान के टॉपर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसके अलावा समारोह में सफलता हासिल करनेवाले मोती (रैंक 405, जेनरल रैंक 279), आर्यमन साहू (रैंक 1671, ओबीसी रैंक 460),  शिवम (रैंक 474), वेनू अमरदीप (रैंक 2399, ओबीसी रैंक 710), विष्णु (1138), ज्योति (1149), मोनू (1182), रोशन (1183), हितेश (1639), प्रकृति (2357), राहुल (2646), पंकज (2953), पियुष (3315), सामिया (3533), रवि (3957), सूरज (4930), शौर्य (5233), नैना (6111),  विपिन (6329), इशिता (6598), अर्पणा (6647) वा (6771) और रिवा (7178) को भी सम्मानित किया गया. बन्ना गुप्ता ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा देश के श्रेष्ठ परीक्षाओं में एक है. 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल होना छात्र जीवन की बड़ी सफलता है. जबकि अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होना न केवल अपने दायित्व को पूरा करने जैसा है, बल्कि समय का सटीक उपयोग और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की जिम्मेवारी को दर्शाता है. विद्यार्थी अब देश के और राज्य के श्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज में अध्ययन करेंगे और समय के साथ प्रशिक्षित डॉक्टर के रूप में स्थापित करेंगे. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में कदम रखने के लिए विद्यार्थी तैयार हैं. कहा कि चिकित्सा सेवा का क्षेत्र कामयाबी का एक ऐसा मंच है, जहां लोगों से अच्छे संपर्क बनते हैं. डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है. विद्यार्थियों को इस जिम्मेवारी से अपने भीतर चेतना जगानी होगी. सफल डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवा पहुंचाना होगा. सम्मान समारोह में मुख्य रूप से प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादूर, एमडी श्योर सक्सेस सेंटर के सुनील जायसवाल, रेडियो खांची के निदेशक डॉ आनंद ठाकुर, चाणक्य आइएएस एकेडमी के निदेशक विनय मिश्रा और साइकोग्राफिक सोसाइटी के निदेशक विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण

मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही