Search

 
 
 

रांची : डीएवी हेहल के छात्रों ने ली ट्रैफिक नियम पालन की शपथ

 
Ranchi : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई. छात्रों को इस अवसर पर योग के महत्त्व के बारे में भी जानकारी दी गई. वहीं कुछ छात्रों ने विशेष योगाभ्यास भी किया. अपने संबोधन में प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि विशेषकर किशोरावस्था में सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष सजगता व सतर्कता की आवश्यकता होती है. हमें हर नियमों का अनुपालन किसी दण्ड के भय से नहीं बल्कि स्वयं की सुरक्षा और दायित्व के ख्याल से अवश्य करना चाहिए और किसी भी तरह का मानसिक प्रदूषण-जैसे तनाव आदि से मुक्त रहना चाहिए. कहा कि स्वयं ऐसी कोशिश करेंगे तो दुर्घटना की संभावन कम होगी और निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आएगी. वहीं योग के महत्त्व पर उन्होंने कहा कि योग हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है. जिसके परिणास्वरूप हम किसी भी कार्य को अधिक तन्मयतापूर्वक करने में सक्षम होते हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-family-members-angry-over-suicide-trainee-in-jssps-minister-said-action-will-be-taken/">रांची

: JSSPS में प्रशिक्षु के सुसाइड को लेकर परिजन आक्रोशित, मंत्री ने कहा – होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही