Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : ई कल्याण स्कॉलरशिप के छात्रों ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement
Ranchi : ई कल्याण स्कॉलरशिप के छात्रों ने झारखंड प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना दिया. पिछले दस महीने से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिलने से छात्र नाराज हैं. इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग समेत अन्य कोर्स शामिल हैं. छात्रों ने बताया कि स्कॉलरशिप की राशि भुगतान के लिए जिला से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. सभी ने केवल आश्वासन ही दिया है. किसी ने भी इसका समाधन नहीं किया. उन्होंने आगे बताया कि हमलोग रांची जिला कल्याण पदाधिकारी और कल्याण आयुक्त से कई बार मुलाकात किया. कई बार अपनी बातों को रखा, लेकिन हर बार वे हमें आश्वासन ही देते रहे. छात्रों ने बताया कि कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने 4 मार्च तक का समय दिया है. चार मार्च तक सभी को स्कॉलरशिप की राशि का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा. कुछ छात्रों के स्कॉलरशिप की राशि का भुगतान कर दिया गया है. वहीं कुछ छात्रों का भुगतान होना अभी भी बाकी है. इसे भी पढ़ें - EC">https://lagatar.in/ec-will-only-decide-the-date-of-elections-ed-will-conduct-the-elections-supriyo/">EC

तो केवल इलेक्शन की डेट तय करेगी, चुनाव तो ED कराएगा- सुप्रियो

नहीं हो रहा है समस्या का समाधान

झारखंड सरकार द्वारा दिये जाने वाले ई कल्याण स्कॉलरशिप छात्रों के लिए सहायता कम और मुसीबत ज्यादा बनी है. पिछले दस महीने से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. झारखंड के सभी जिलों के छात्र कई बार कल्याण कॉम्पेक्स का घेराव कर चुके हैं. उन्हें कई बार केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. रांची जिला के छात्र जिला कल्याण पदाधिकारी का कार्यालय भी घेर चुके हैं. जिला से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने सिर्फ उन्हें आश्वासन ही दिया है. इसे भी पढ़ें -राज्य">https://lagatar.in/state-government-is-giving-three-room-permanent-houses-to-the-poor-champai/">राज्य

सरकार गरीबों को दे रही तीन कमरों का पक्का मकान : चंपाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही