Search

 
 
 

रांची : एनटीपीएल मेडिकस (न्यूटन ट्यूटोरियल्स) के छात्रों का नीट में शानदार प्रदर्शन, रोशनी को मिला 209 रैंक

 
Ranchi : एनटीपीएल मेडिकस न्यूटन ट्यूटोरियल्स NEET (UG) 2022 मेडिकल में सफल छात्रों को सम्मानित करने के लिए फोलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन हरिओम टावर में किया गया. सम्मान समारोह में न्यूटन ट्यूटोरियल्स के डायरेक्टर इमरान अली के अलावा शिक्षक संजय मिश्रा. नवजीवन एवं प्रियांशु (बायोलॉजी), पंकज कुमार, मदन मोहन झा एवं सलमान अली (केमिस्ट्री), प्रणव कुमार, मनीष कुमार झा एवं चंदन कुमार (फिजिक्स) एवं अन्य शिक्षक शामिल हुए. सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता के लिए एनटीपीएल मेडिकस के क्लासरूम प्रोग्राम एवं टेस्ट सीरीज के साथ-साथ टीचर के बीच अच्छे संबंधों को बताया. प्रोग्राम में लगभग 250 से 300 बच्चे एवं उनके अभिभावक शामिल हुए. ऑल इंडिया विभिन्न कैटेगरी में सफल छात्रों ने टॉप रैंक पाने वाले सफल छात्रों में रोशनी कुमारी (रैंक 209), सौरभ केसरी (रैंक 3233),  विवेक कुमार (रैंक 6364), अंजलि (रैंक 7195), आयुषी (रैंक 16687), अभिनव कुमार (रैंक17692), मनीष (रैंक 20349) एवं अन्य ने अपने सफल होने के बारे में बताया. सभी सफल छात्र एनटीपीएल मेडिकस के 2 year एवं 1 year मेडिकल क्लासरूम प्रोग्राम से हैं. एनटीपीएल मेडिकस में जितने विद्यार्थी थे उसमें 90 परसेंट छात्र-छात्रों का सेलेक्शन हुआ है. सारे छात्रों की सफलता का कारण पूछने पर श्री इमरान अली ने बताया कि यहां प्रत्येक छात्र से बहुत ही अच्छा संबंध होने के कारण छात्र बिना संकोच के शिक्षक से अपने छोटे से छोटे प्रॉब्लम्स पूछ कर उसका समाधान करते हैं. यहां छात्रों को अपना स्टडी मटेरियल के साथ-साथ प्रैक्टिस सेट भी दी जाती है, जो सफलता में काफी सहायक होती है. यहां छात्रों को ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज भी प्रदान की जाती है, जिसे परीक्षा से पहले ही अपने को आकलन कर और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है. डायरेक्टर इमरान अली ने सभी छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-students-of-newton-classes-outperformed-in-neet-2022/">रांची

: नीट 2022 में न्यूटन क्लासेस के छात्रों ने मारी बाजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही