Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः IRIS मेंटरिंग शिविर में सरला बिरला स्कूल के स्टूडेंट्स आमंत्रित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: एसटीईएम में अनुसंधान और आविष्कार के लिए सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कुमार दिव्यांशु राज और विनायक कुमार को आमंत्रित किया गया है. सीबीएसई (आईआरआईएस) एक शोध-आधारित विज्ञान पहल है जो युवा भारतीयों के बीच विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देती है. आईआरआईएस ने मेंटरिंग कैंप की अवधारणा प्रस्तुत की थी, जिसमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल के दोनों विद्यार्थियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शीर्ष स्थान हासिल किया. ये छात्र प्रोजेक्ट जमा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. विद्यालय के प्रशासनिक एवं कार्मिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने टीम को उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी. इस मौके पर प्राचार्या परमजीत कौर ने टीम को बधाई दी और मेंटरिंग कैंप के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि एनईपी 2020, इनोवेशन और योग्यता-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करती है, और हमारा स्कूल छात्रों को स्टीमी (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला, गणित, इनोवेशन और उद्यमिता) के क्षेत्र में प्रदर्शन के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-football-team-player-kumar-gaurav-got-a-warm-welcome-on-his-return-to-sindri/">धनबाद

: सिंदरी लौटने पर झारखंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी कुमार गौरव का हुआ जबरदस्त स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही