Search

 
 
 

रांची: मकर संक्रांति SR DAV पुंदाग के छात्रों ने उड़ाए पतंग

 
Ranchi : एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, बिहू आदि से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बच्चों ने अपने हाथों से पतंग बनाया और उन्हें उड़ाकर एक दूसरे के साथ पतंगबाजी की. इस दौरान नन्हें- मुन्हें बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. बच्चों ने इस अवसर पर त्योहार से जुड़े स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाया. प्राचार्य एस के मिश्र ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के इन क्रिया-कलापों पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि त्योहार जिंदगी में रंग भरने का काम करते हैं. बच्चों को इनकी भली-भांति जानकारी देने के लिहाज से ऐसे आयोजनों का विशेष महत्त्व है. इसे भी पढ़ें -इचाक">https://lagatar.in/union-minister-of-state-for-education-and-sadar-mla-paid-obeisance-at-budhiya-mata-temple-of-ichak/">इचाक

के बुढ़िया माता मंदिर में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और सदर विधायक ने टेका मत्था 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही