Search

 
 
 

रांची : प्रदर्शनी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चयनित छात्रों का मिला प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

 
Ranchi : जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2023-24 के लिए रांची जिला में 110 छात्रों का चयन हुआ है. सभी चयनित छात्रों को प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरु करवाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है. छात्रों को अवॉर्ड की राशि मिली या नहीं इसकी जांच करने को भी कहा गया है. इस प्रतियोगिता का आयोजन इन्सपायर अवॉर्ड-मानक स्कीम के तहत किया जाता है. इसके लिए सबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक को भी निर्देश दिया गया है. प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इसमें पहले जिला स्तर का कार्यक्रम किया जाता है. जिला स्तर में क्वालीफाई करने के बाद, राज्य स्तरीय लेवल में छात्र पहुंचते हैं. इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छात्रों के स्किल को प्रोत्साहित कर के उसे आगे बढ़ाना है. इसमें छात्र अपने अंदर की प्रतिभा को बाहर लाते हैं और आगे के लिए काम करते हैं. राज्य स्तर के लिए जिला स्कूल में इसका आयोजन किया जाता है. पार्टिसिपेट करने वाले छात्रों के प्रोजेक्ट को एक्सपर्ट टीम देखती है और उसे अंक देती है. उसके आधार पर राज्य स्तर के विजेता की घोषणा करती है. विजेता छात्रों को एक तय राशि दी जाती है. इसके अलावा सर्टिफिकेट और अन्य स्मृतियां दी जाती है. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/inter-result-released-in-bihar-87-percent-candidates-were-successful/">बिहार

में इंटर का रिजल्ट जारी, 87.21% परीक्षार्थी हुए सफल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही