Search

Ranchi : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने निकाला पैदल मार्च

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों विद्यार्थी मोरहाबादी के बापु वाटिका के सामने एकजुट हुए. यहां से पैदल मार्च करते हुए लोकभवन पहुंचे. जहां पर देश के प्रतिष्ठित नीट प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

समय पर नीट परीक्षा हुआ, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जा रही है. इसकी वजह से लाखों विद्यार्थियों के मेहनत में पानी फिर जा रही है. मां-बाप अपने बच्चों के नीट जैसे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लाखों रूपये गवां देते है. इसमें ऐसे कई माता-पिता ऐसे भी है, जो अपने खेतों में लगाई गई फसल को काटकर बाजार में ले जाकर बेचते है और टयूशन और स्कूल की फीस भरते है.

छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री गरीब बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बनने देना चाहते है. इसलिए वे पेपर लीक करा देते है. छात्रों ने कहा कि पुलिस सुरक्षा के बाद भी नेट पेपर लीक हो गया. इसे प्रशासन नहीं रोक सकी. देश के प्रतियोगिता परीक्षाओं को सफल कराने में विफल हो गई. छात्रों ने कहा कि जबतक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तबतक आंदोलन जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही