Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : वाईबीएन यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आए छात्रों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ की

  • पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति संभाली
Ranchi : राजा उलातू, नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा देने आए छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने छात्रों को परीक्षा में छूट दे रही है. वही हमलोगों को पूरी तरह से परीक्षा में कड़ाई बरती गई है. इसका पता चलते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. तोड़फोड़ भी की. छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने छात्रों को काबू में किया. जानकारी के अनुसार इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई है, जिसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं.

पुलिस ने लाठी चार्ज किया, फायरिंग से इनकार

वाईबीएन यूनिवर्सिटी में डी फार्मा का एग्जाम था. शाम 5:30 बजे तक एक मीटिंग हॉल में कुछ लोग अपने स्टूडेंट्स को एग्जाम दिला रहे थे. पकड़े जाने पर गेट लॉक कर दिया. कुछ स्टूडेंट्स विरोध करने लगे. वाईबीएन के ड्राइवर से धक्का- मुक्की के बाद तोड़फोड़ करने लगे. उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया. फायरिंग की भी सूचना है. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है.

सीसीटीवी फुटेज देखा जायेगा - सीईओ

वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सीईओ दीपक ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी सीसीटीवी फूटेज देखा जा रहा है. फुटेज देखने के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे. जिला प्रशासन की टीम विश्वविद्यालय आई. बताया कि कुछ लोग परीक्षा में चीटिंग करने की छूट दिए जाने का दबाव बना रहे थे. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/state-working-committee-meeting-of-bjp-st-morcha-strategy-made/">भाजपा

एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, बनी रणनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही