Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सरला बिरला विवि में इसी सत्र से कानून की पढ़ाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची को Bar Council of India (भारतीय विधिज्ञ परिषद) नई दिल्ली ने सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में BBA LL.B (Hons), BALL.B (Hons ) एवं B. Com LL.B (Hons) में पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु मान्यता प्रदान की है. उक्त बातें विविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय कुमार सिंह ने बताईं. उन्होंने कहा कि उपरोक्त पाठ्यक्रम में क्रमशः 120, 60 एवं 60 सीटें BCI ने दी हैं और इसमें इसी सत्र से पढ़ाई प्रारंभ कर दिया जाएगा. इसे पढ़ें-अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-one-million-compensation-given-to-the-victims-family-the-government-told-in-the-hc/">अंकिता

हत्याकांड: पीड़ित परिवार को दिया गया दस लाख मुआवाजा, HC में सरकार ने बताया
BCI द्वारा विश्वविद्यालय को मान्यता प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्व शिक्षण के लिए दृढ़संकल्पित है, तथा नामांकित छात्रों की पढ़ाई अच्छे ढंग से हो पाये इसका पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा. विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय को BCI द्वारा मान्यता मिलने पर BCI नई दिल्ली को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि नामांकित छात्रों के अध्ययन अध्यापन की उत्तम व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-playing-with-health-in-jagannathpur-fair-dangerous-chemicals-found-in-chaat-pakoras-and-ice-cream/">रांचीः

जगन्नाथपुर मेले में स्वास्थ्य से खिलवाड़, चाट-पकौड़े और आइसक्रीम में मिले खतरनाक रसायन
मान्यता मिलने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में डॉ. नीलिमा पाठक, प्रो. एस बी डांडीन, डॉ. संदीप कुमार, प्रो. राहुल वत्स, डॉ. सुबानी बारा, अजय कुमार, डॉ. आर एम झा,  प्रवीण कुमार आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही