Ranchi: स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. मृत दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है. वह 2018 बैच के थे. शनिवार की सुबह उनका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया. उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाये गये हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दरोगा की हत्या किस विवाद को लेकर की गई. पूछताछ के आधार पर मिली तमाम जानकारियों को ध्यान में रख कर पुलिस जांच कर रही है.
Ranchi : रिंग रोड में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले गुमला में जवान को मारी गयी थी गोली
Last Updated: Aug 03, 2024 12:00 AM (IST)