Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः डीएवी कपिल देव में नेताजी की जयंती मनी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: "सुभाष चंद्र बोस संकल्प के धनी थे. एक बार मन में ठान लिया कि देश के लिए क्रांति करनी है तो वही किये." ये बातें डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एमके सिन्हा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए कहा. सिन्हा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस पढ़ने में भी तेज थे और उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह दिखा दिया. डीएवी कपिलदेव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया.प्राचार्य ने आगे कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसके सिद्धांत हमेशा अमर रहते हैं. हमें महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए. उनके बताए  सिद्धांतों का पालन करना चाहिए. मौके पर विद्यालय दो बच्चियों आराधना और तनिषा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. बच्चों ने नेताजी के जन्म,शिक्षा, महिला स्वतंत्रता के बारे में उनकी सोच, आजाद हिन्द फौज और नेताजी की मौत के बारे में विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें- नेताजी">https://lagatar.in/cultural-program-held-on-national-girl-child-day-in-netaji-subhash-university-registrar-nagendra-kumar-said-our-country-will-be-prosperous-only-when-every-girl-child-is-educated-and-self-reliant/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने कहा-हमारा देश तभी समृद्ध होगा, जब हर बच्ची शिक्षित और आत्मनिर्भर होगी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही