Search

 
 
 

रांचीः सुदेश ने वाचनालय भवन और चबूतरा निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 
Ranchi: विधायक सुदेश महतो ने राहे प्रखंड के कानकट्टा गांव में एक वाचनालय भवन और चबूतरा निर्माण कार्य और भेलकी गांव में वाचनालय भवन का शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि गांव की जरूरत को पूरा किया जा रहा है. पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे हैं. हमारा प्रयास जेनरेशन ग्रोथ को लेकर है. गांव को राशन और पेंशन से ऊपर लाना है. शिक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास,निशुल्क कोंचिंग, निशुल्क बस सेवा ,पुस्तकालय आदि का व्यवस्था किया जा रहा है. हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. गांव के एकता को तोड़ने वाले लोगों से सावधान रहने का अपील किया. मौके पर प्रखंड प्रभारी संजय सिद्धार्थ, बीडीओ हारून रशीद,सीओ महेंद्र  छोटन उरांव,प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, प्रमोद सिंह, वीरेन्द्र महतो,मनोरंजन भोक्ता,वीरेन्द्र बैठा,राजू महतो, धनजंय महतो,जलेश्वर महतो, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सरकारी">https://lagatar.in/read-three-important-news-of-ramgarh-together-with-dcs-meeting-to-upgrade-government-schools/">सरकारी

स्कूलों को उत्क्रमित करने को लेकर डीसी ने की बैठक समेत रामगढ़ की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही