Search

 
 
 

रांची : संत जेवियर स्कूल डोरंडा का समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने सीखे खेलकूद के गुर

 
Ranchi :  संत जेवियर स्कूल डोरंडा का समर कैंप शनिवार को समाप्त हो गया. गत 30 मई से शुरू हुए इस कैंप में बोच्चों को क्रिकेट, बास्केटबॉल,बैडमिंटन और फुटबॉल के गुर सिखाये गये. गंभीर, संजय टोप्पो, अजित टोप्पो,बिपिन,वशीम और उज्जेर ने बच्चों के उक्त से खेल के गुर सिखाये. कैंप के समापन समारोह में स्कूल के उप प्रचार्य फुलदेव सोरेंग ने बच्चों को ऐसे समर कैंप के महत्व के बारे में बताया और कहा कि बच्चे ऐसे कैंप का लाभ उठायें. उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप खेल कूद के लिये सहायक तो होते ही हैं ये अच्छे जीवन जीने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं. उप प्रचार्य ने सभी प्रशिक्षकों को समर कैंप में अपना बहुमूल्य समय देने के लिये धन्यवाद कहा. मालूम हो कि इस समर कैंप में कुल 160 बच्चों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/hindu-jagran-manch-met-governor-for-damage-to-kali-and-hanuman-temples/">रांची

हिंसा में काली और हनुमान मंदिर को क्षति पहुंचाने को लेकर गवर्नर से मिला हिंदू जागरण मंच
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही