Search

 
 
 

रांचीः दिव्यांग गौरव से मिले सुनील गावस्कर, बढ़ाया हौसला

 
Ranchi: रांची में आयोजित चौथे टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर कमेंट्री करने पहुंचे थे. उनके रांची में होने की सूचना मिलते ही दिव्यांग गौरव उनसे मिलने के लिए स्टेडियम हर दिन पहुंचता रहा. तीन दिनों तक मुलाकात नहीं हो सकी. फाइनली अर्से आलम के सहयोग के बाद दिव्यांग गौरव सुनील गावस्कर से मिलने में सफल हुए. गौरव ने व्हीलचेयर से ही सुनील गावस्कर को देखते ही हाथ उठाकर आवाज लगाई. गावस्कर ने इस युवा शुभचिंतक को निराश नहीं करना चाहा और वे व्हील चेयर पर बैठे गौरव के पास पहुंचे. गावस्कर ने गौरव से हाथ मिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. पीठ-थपथपाई और उनका हौसला बढ़ाया. इस मौके पर गावस्कर के साथ कमेंटेटर दीप दास गुप्ता भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-thugs-defrauded-the-parents-of-an-engineering-student-in-chhattisgarh-of-rs-50-thousand/">धनबाद

: साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कर रहे छात्र के माता-पिता को लगाई 50 हजार की चपत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही