Search

 
 
 

रांचीः सप्लायी मजदूर शुक्रवार को करेंगे HEC मुख्यालय का चक्का जाम

 
Ranchi: गुरुवार को भवन सिंह की अध्यक्षता में सप्लाई मजदूरों की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से मुख्यालय का चक्का जाम किया जाएगा. सप्लाई मजदूरों को भारी संख्या में जुटाने के लिए जन सम्पर्क अभियान अभियान हटिया, सीटीओ, नयासराय और एचईसी सेक्टर धुर्वा आदि जगहों पर चलाया जायेगा. बैठक में सभी से कहा गया की अपने-अपने क्षेत्र में जो मजदूर नहीं आ रहे हैं, उन्हें आन्दोलन में साथ देने के लिए आने का आह्वान करें. इस आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने का समय आ गया है. नहीं तो वे छंटनी के शिकार होंगे और एचईसी मजदूर बचाओ जन संघर्ष समिति इसका जिम्मेवार नहीं होगा. प्रबंधन की असली मंशा छंटनी का भी है.

बैठक में 3000 मजदूरों ने लिया भाग

चक्का जाम में एचईसी के सभी नेता कार्यकर्ता एवं मजदूर आमंत्रित हैं. बैठक ने लगभग 300 मजदूरों ने भाग लिया. मुख्य रूप से दिलीप सिंह, मनोज पाठक,वाई तिरपाठी,राणा कुमार सिंह ,प्रमोद ,राजेश शर्मा ,रथु दोहरा,शांति देवी,शारदा देवी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/jh-high-court-asked-what-action-was-taken-to-arrest-the-accused-of-land-mafia-and-violence-against-women/">हाईकोर्ट

ने पूछा: भू-माफिया,महिला हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या कार्रवाई की गई
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही