Search

 
 
 

रांचीः पिपरवार के बहेरा में सर्वे, समस्या और बीमारों की ली जानकारी

 
Piparwar (Ranchi): ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने पिपरवार क्षेत्र के बहेरा पंचायत के सिदालु गांव मे सर्वे अभियान चलाया . ट्रस्ट के शिव शंकर गंझु के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों ने गांव का भ्रमण कर गांव की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान गांव के वृद्ध बीमार और लाचार लोगों की सूची बनाई गई. वही गांव के बेरोजगार युवाओं का भी सूची तैयार किया गया. इस संबंध में ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य गांव-गांव घूमकर गांव के बीमार लोगों की सूची बनाई जा रही है, जिसके बाद बीमार लोगों के इलाज के लिए ट्रस्ट के द्वारा सहयोग किया जाएगा. इसे पढ़ें- फिल्मी">https://lagatar.in/in-film-style-the-police-caught-four-criminals-the-police-were-seen-waving-pistols/">फिल्मी

स्टाइल में पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा, सिविल ड्रेस में पिस्टल लहराते दिखी पुलिस
इसके अलावा गांव के बेरोजगार युवाओं की भी सूची बनाकर उन्हें क्षेत्र में संचालित कंपनियों में रोजगार दिलाने में मदद करने का काम करेगा. वहीं गांव में अन्य मूलभूत समस्याओं की भी जानकारी ली जा रही है, जिसे ट्रस्ट के द्वारा समस्याओं का समाधान करने का काम किया जाएगा. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि पिपरवार क्षेत्र के सभी ग्रामीण इलाकों का दौरा कर ट्रस्ट के द्वारा सहयोग का काम किया जाएगा. अभियान के दौरान करीब 20 से अधिक बीमार व्यक्तियों की पहचान हुई जिनके इलाज में ट्रस्ट ने सहयोग करने का भरोसा दिया. मौके पर जाहिद अली,विश्राम टाना भगत, अजीत,देवेंद्र,दिनेश,गोपाल, विनोद,नीरज,सोनू गुप्ता सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-computer-operators-will-be-outsourced-in-zonal-offices-for-land-mutation/">धनबाद

: जमीनो के म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालयों में आउटसोर्स किए जाएंगे कंप्यूटर ऑपरेटर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही