Search

 
 
 

रांचीः 140 KM प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले सुशांत मिश्रा का चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप में

 
Shubham Kishore  Ranchi: 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले 21 वर्षीय सुशांत मिश्रा का चयन मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड (इंडिया) प्लेयर - यूके कैंप के लिए किया गया है. सुशांत और रॉबिन मिंज रांची से 1 अगस्त को मुंबई जाएंगे और वहां से अपने टीम के साथ 2 अगस्त को यूके के लिए प्रस्थान करेंगे. सुशांत मूल रूप से दरभंगा जिले के रहने वाले है, लेकिन वे परिवार के साथ रांची में रहते हैं. हरमू यूथ क्रिकेट क्लब से खेलने वाले बाएं हाथ से तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुशांत मिश्रा को सन राइजर्स हैदराबाद से बेस प्राइस 20 लाख पर जोड़ा था. सुशांत के पिता समीर मिश्रा ने बताया कि सुशांत को बचपन से ही क्रिकेट में काफी रूची रही. 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रोल माॅडल मानने वाले सुशांत खुद तेज रफ्तार के साथ इन स्विंग बॉलिंग करते है. रांची के रहने वाले 21 वर्षीय सुशांत मिश्रा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत कि ओर से शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. वर्तमान में सुशांत रांची रेलवे में कार्यरत हैं. सुशांत के पापा समीर मिश्रा और मां ममता मिश्रा समेत जेएससीए प्रेसिडेंट संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती,आरडीसीए सचिव शैलेन्द्र कुमार, जेएससीए के आजीवन सदस्य और हरमू यूथ क्रिकेट क्लब के सचिव संजय पांडे, संरक्षक विनय सिंह, बबलू पांडेय, राजीव सिंह, अर्चित आनंद और अमरेंद्र सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें- सेंसेक्स">https://lagatar.in/market-cap-of-7-out-of-top-10-sensex-companies-decreased-by-rs-77434-98-crore-itc-suffered-the-most/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 77,434.98 करोड़ घटा, ITC को सर्वाधिक नुकसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही