Search

 
 
 

रांची: सुपर ओवर में जीत दर्ज कर स्वर्णरेखा बनी एमपीएल-5 की चैंपियन

 
Ranchi : टीम स्वर्णरेखा ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम नव ऊर्जा को सुपर ओवर में हराकर महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट के पांचवे संस्करण का खिताब जीत लिया. आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के लिए आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) के सभी मैच महादेव खेल प्रांगण में खेले गए. फाइनल मैच में टीम स्वर्णरेखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने आयी टीम स्वर्णरेखा ने निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट खोकर शानदार 109 रन बनाये. देबबर्ता सिन्हा (15), सुशील टुडू (39) और मैन ऑफ द फाइनल बलजीत संसोआ ने तीन छक्के और चार चौके की मदद से अविजित 46 रन अपनी टीम के लिए जोड़े. टीम नव ऊर्जा की ओर से संतोष मिश्रा और नीरज कुमार ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी में राजेश महतो की आतिशी पारी (42) की बदौलत टीम नव ऊर्जा ने भी निर्धारित 10 ओवरों में 109 रन बनाकर मैच टाई करा दिया. जिसमें सुमित महतो (25) और संतोष मिश्रा (13) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/swarn.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजेश महतो और सुमित महतो ने महज सात रन का लक्ष्य टीम स्वर्णरेखा के सामने रखा, जिसे सुशील टुडू और मिथुन माझी की जोड़ी ने केवल तीन गेंदों में 10 रन बनाकर मैच और चैंपियनशिप खिताब अपने नाम कर लिया. टीम नव ऊर्जा के राजेश महतो लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किये गए, जबकि टीम स्वर्णरेखा के सुशील टुडू को मैन ऑफ द सीरीज और टीम अन्नपूर्णा के सचिन कुमार सोनू क्रिकेट लीग के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने. फाइनल में धमाकेदर बल्लेबाजी करने वाले बलजीत संसोआ मैन ऑफ द फाइनल रहे. इसे भी पढ़ें -रिम्स">https://lagatar.in/server-remained-down-throughout-the-day-in-rims-slip-not-cut-patients-returned-without-treatment/">रिम्स

में पूरे दिन सर्वर रहा डाउन, नहीं कटी पर्ची, बिना इलाज लौटे मरीज

प्रीमियर लीग कुल 12 टीमें थी शामिल

बता दें कि महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) में कुल बारह टीमें खेल रहीं थी. जिसमें स्वर्णरेखा, कवच, नव ऊर्जा, अन्नपूर्णा, शक्तिस्रोत, श्रमशक्ति, उजाला, प्रतिष्ठा, जीवनदायिनी, संकल्प, सिदो कान्हू और प्रकाश ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी. फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने पारितोषिक वितरण किया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया. दस दिन तक चले महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) में सभी उच्चाधिकारी और कर्मचारियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाया. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/center-tried-to-disrupt-hemants-development-work-bhushan-tirkey/">हेमंत

के विकास कार्य को बाधित करने का प्रयास केंद्र ने किया : भूषण तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही