Search

 
 
 

रांचीः स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

 
Ranchi: सीएसआर पहल के तहत स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब आदिम जाति सेवा मंडल, रांची ने जरूरतमंद आदिवासी और दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री और आवश्यक सामानों का वितरण किया. महिला क्लब ने खाद्य सामग्री का वितरण किया. इसके अलावा, विशेष अभियान के तहत कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों से एकत्र किए गए कपड़े मिक्सर ग्राइंडर और सीलिंग फैन,अनाथालय गृह को सौंपे गए. क्लब के सदस्यों और कर्मचारियों की उदारता और स्वैच्छिक योगदान ने इस आयोजन को विशेष बना दिया. सीएसआर कार्यक्रम पद्मा रेड्डी ,अध्यक्ष, स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया गया था. इस अवसर पर उन्होंने अनाथालय केंद्र के समन्वयक से बातचीत की और जरूरतमंद बच्चों का हालचाल जाना. उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने आशा व्यक्त किया कि लेडीज़ क्लब द्वारा किए गए योगदान से केंद्र के निवासियों को लाभ होगा. लेडीज क्लब की इस पहल की लाभार्थियों ने सराहना की. इस अवसर पर लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष संचिता कोनार, लक्ष्मी मूर्ति, महासचिव एम. एस राम्या, कल्याण सचिव मनसा वर्मा एवं संयुक्त महासचिव दीपा, सांस्कृतिक सचिव,परमेश्वरी और आदिम जाति सेवा मंडल के प्रतिनिधि अजय कुमार श्रीवास्तव इस अवसर पर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही