Search

 
 
 

रांचीः शिक्षक पर स्कूली छात्रा से छेड़खानी का आरोप, थाने में लिखित शिकायत

 
Ranchi: निश्चल मेमोरियल हाई स्कूल पिठोरिया के शिक्षक पर बच्ची के साथ छेड़खानी,गलत नियत से धड़-पकड़ करने का आरोप लगा है. इसे लेकर बच्ची के पिता दिनेश उरांव ने सोमवार को पिठोरिया थाना में लिखित शिकायत की है. थाने में की गई शिकायत में पिता दिनेश उरांव ने कहा मेरी पुत्री निश्चल मेमोरियल हाई स्कूल पिठौरिया में पढ़ाई करती है. सोमवार को पुत्री स्कूल में पढ़ाई करने गई थी. इसी दौरान सुबह के करीब 9:00 बजे स्कूल के शिक्षक रंथु मिश्रा उर्फ जगरनाथ मिश्रा ने मेरी पुत्री को गलत नियत से शरीर पर हाथ रखते हुए छोड़खानी की, और अश्लील हरकत करने लगे. तब मेरी बेटी डर गई और स्कूल से निकल कर घर आकर मुझे सारी बातें बतायी. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-heavy-blasting-stones-fell-on-houses-panic-spread/">धनबाद

: हैवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर घरों पर गिरे, फैली दहशत

अन्य बच्चियों के साथ भी छेड़खानी

थाना में की गई शिकायत में दिनेश उरांव ने कहा है कि मुझे मालूम हुआ कि मेरे ही गांव की दो अन्य बच्चियों के साथ भी आरोपी शिक्षक रंथु ने 10 दिन पहले दुर्व्यवहार और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था. घटना से एक महीने पहले भी एक बच्ची को शिक्षक रंथु मिश्रा द्वारा स्कूल में ही छेड़खानी, गलत नियत से शरीर पर हाथ फेरना और शरीर के अंग को धड़ पकड़ने का काम किया गया था. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-doctor-dr-s-ali-accused-of-negligence-family-said-patient-died-due-to-overdose-of-anesthesia/">रांचीः

डॉ एस अली पर लापरवाही का आरोपः परिजन बोले- एनेस्थीसिया के ओवर डोज से हुई मरीज की मौत

कार्रवाई की मांग की गई

थाना में की गई शिकायत में रंथु मिश्रा के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि गरीबों की बच्ची स्कूल आकर निर्भिक होकर अपनी पढ़ाई कर सके. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही