Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मंजू गार्गी के जन्मदिन पर टेंडर हार्ट स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : टेंडर हार्ट स्कूल के ऑडिटोरियम में 27 सितंबर को मंजू गार्गी के जन्मदिन पर शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया है. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सीपी साधाकृष्णन होंगे. विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो एवं रांची के सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे. सोमवार को हिनू स्थित जेड स्क्वायर में टेंडर हार्ट स्कूल के डायरेक्टर सुधीर तिवारी ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. कहा कि उस दिन शाम 5 बजे सभी शिक्षकों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा. सभी शिक्षकों को शाम तीन बजे तक उपस्थित होना है. मौके पर ही सभी शिक्षकों का नामांकन किया जाएगा.

67 स्कूलों के 200 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा

सुधीर तिवारी ने कहा कि यह सम्मान न केवल टेंडर हार्ट के शिक्षकों को दिया जाएगा, बल्कि झारखंड के सभी प्राइवेट स्कूलों के उन मेधावी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जो पिछले कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं. सभी प्राइवेट स्कूलों से तीन शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. इनमें  प्राइमरी से एक, सेकेंडरी से एक व सीनियर सेकेंडरी से एक शिक्षक का चयन किया गया है. झारखंड के कुल 67 स्कूलों के 200 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान में मोमेंटो, लेटर का अप्रिशिएसन, मेडेल ऑफ ऑनर और 11 हजार रुपए कैश दिए जाएंगे. बताया कि उन शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, जो कम से कम 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं. यह सम्मान समारोह हर वर्ष मनाया जायेगा. कहा कि मंजू गार्गी शिक्षा को एक नोबल प्रोफेशनल के नजरिए से देखती थी. यही वजह है कि लोग उन्हें सम्मान देते हैं.  प्रेसिडेंट जे मोहंती ने कहा कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रम से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा.  उषा किरण झा (सीनियर सेकेंडरी ) प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा ही नेशन को बिल्ड करता है, जिससे समाज का विकास होता है. प्राचार्या रश्मि प्रकाश (सेकेंडरी) ने कहा कि हम सभी शिक्षक के साथ जितने भी लोग जुड़े हैं, सभी खुश हैं. प्राचार्य कविता किरण (प्राइमरी) ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-mahant-of-hanuman-temple-said-i-am-being-harassed/">रांचीः

हनुमान मंदिर के महंत ने कहा, मुझे किया जा रहा परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही