Search

 
 
 

रांची : संत जेवियर स्कूल के शिक्षक व छात्र मिलकर बनाएंगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 
Ranchi : संत जेवियर स्कूल डोरंडा के छात्र और शिक्षक अपनी उपलब्धी से अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी में हैं. दरअसल 21 से 23 जनवरी तक लगातार 48 घंटे का अब तक का सबसे लंबा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास का आयोजन होना है. इससे पहले सबसे लंबी अवधि 24 घंटे की है, जिसे ध्वस्त करने के लिए विद्यालय के प्लस टू कॉर्डिनेटर व कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने पूर्व में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड को चुनौती दी है. 48 घंटे की इस सफलतापूर्ण आयोजन के बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत 21 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी, जो 23 जनवरी की सुबह 9 बजे तक चलेगी. इस दौरान 10वीं, 11वी और 12वीं के छात्रों को अलग–अलग बैचों में विभाजित कर पढ़ाया जाएगा. प्रत्येक बैच की अवधि चार घंटे की होगी, जिसमें छात्रों को जावा प्रोग्रामिंग सिखाया जाएगा, इस दौरान बच्चों की प्रैक्टिकल भी ली जाएगी इसके लिए सभी बच्चों के समक्ष कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं भाग लेने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -11">https://lagatar.in/national-tribal-conference-in-ranchi-on-11th-february-people-of-tribal-community-will-gather-from-all-over-the-country/">11

फरवरी को रांची में राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन, देशभर से जुटेंगे आदिवासी समाज के लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही