राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए रांची टीम घोषित
Ranchi : 18वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा के जे.जे. महाविघालय मैदान में होगा. इस प्रतियोगिता के लिए रांची टीम की घोषणा कर दी गयी है. जूनियर बालक-बालिका खो-खो टीम की घोषणा जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने की. चयनित टीम शनिवार को हटिया रेलवे-स्टेशन से कोडरमा के लिए रवाना हुई. इससे पहले रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2 और आर.सी.मिशन स्कूल लालगुटवा में पंद्रह दिवसीय जूनियर बालक-बालिका का खो-खो प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. प्रशिक्षण शिविर वरीय खिलाड़ी विवेक कुमार, सुभाष गांगुली और संजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ.
Leave a Comment