Search

 
 
 

झारखंड सब जूनियर चैंपियनशिप के लिए रांची टीम का चयन संपन्न

 
Ranchi : झारखंड सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए रांची जिला महिला टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाड़ियों की प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल बरियातू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुई. इसमें रांची जिला की 10 टीमों ने भाग लिया. जांच के उपरांत इनका आपस में मैच कराया गया. इसमें बरियातू प्रशिक्षण केंद्र `A` टीम प्रथम स्थान प्राप्त की. वहीं बरियातू प्रशिक्षण केंद्र `B` टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त की तथा साई सेंटर मोरहाबादी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त की. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आगामी हॉकी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के साथ ही सचिव हॉकी रांची जयंत केरकेट्टा, उपाध्यक्ष असरिता लकड़ा, कोषाध्यक्ष ललित कुमार पन्ना, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, डेनिस केरकट्टा व अभिषेक कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 492">https://lagatar.in/four-arrested-with-492-grams-of-opium-and-594-kg-of-doda/">492

ग्राम अफीम और 594 किलो डोडा के साथ चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही