Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गंगा और मयूराक्षी की टीमें बनीं मीडिया कप क्रिकेट की संयुक्त विजेता

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गंगा और मयूराक्षी की टीमें रांची प्रेस क्लब और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मीडिया कप 2022 की संयुक्त विजेता बनी. रविवार को मेकन स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा पर अंतत: टाई रहा. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से अंपायरों ने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेन्द्रन , विशिष्ट अतिथि टाटा  स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) चाणक्य चौधरी, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र तथा टाटा स्टील के संजय मोहन श्रीवास्तव ने विजेताओं के बीच पुरस्कार बांटे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-nation-will-always-be-grateful-for-the-sacrifice-of-chandrashekhar-azad-kale/">जमशेदपुर:

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान का कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ॠणी रहेगा-काले

फाइनल बेहद रोमांचक रहा

इससे पहले मेकन स्टेडियम में रविवार को खेला गया मीडिया कप क्रिकेट का फाइनल बेहद रोमांचक रहा. मयूराक्षी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाये. मयूराक्षी के लिए प्रिंस ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. अशोक ने 19 रन का योगदान दिया. गंगा की ओर से ओम और ब्रजेश ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में गंगा की टीम भी आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी. मैच की आखिरी गेंद पर गंगा को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी, लेकिन उसके बल्लेबाज एक रन ही बना सके और मैच टाई हो गया. गंगा की ओर से आमोद (61) ने अर्धशतक जड़ा. उद्यम ने 26 रन बनाये. मयूराक्षी की ओर से सुनील केदला ने 18 रन देकर चार तथा चंदन ने 23 रन देकर दो विकेट लिये. मैच टाई होने के बाद अंपायरों और आयोजन समिति ने गंगा और मयूराक्षी के कप्तानों की सहमति से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया. मयूराक्षी के सुनील केदला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-after-five-years-tarannum-returns-home-thanks-everyone/">कोडरमा:

पांच साल बाद तरन्नुम घर लौटी, सभी को दिया धन्यवाद

ये हुए पुरस्कृत

मैन ऑफ द फाइनल   सुनील केदला,मैन ऑफ दी सीरीज राजा मेहंदी (टीम अमानत),बेस्ट बैट्समैन आमोद साहू (टीम गंगा),बेस्ट बॉलर सुनील केदला (टीम मयूराक्षी),बेस्ट विकेटकीपर  शाहीन अहमद (टीम मयूराक्षी),कैच ऑफ द टूर्नामेंट      एएसआरपी मुकेश, फेयर प्ले अवॉर्ड टीम सकरी को दिया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही