Search

Ranchi : चेकिंग के दौरान थार चालक ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, घायल

Ranchi : राजधानी रांची के वीआईपी और संवेदनशील इलाकों में गिने जाने वाले मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस चेकिंग के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई. पार्क प्राइम होटल के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज करते हुए लालपुर थाना में पदस्थापित चालक राजेश यादव को टक्कर मार दी. घटना में राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरी चोट आई है.
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालपुर थाना पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिंद्रा थार को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक रफ्तार बढ़ा दी और सामने मौजूद पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश यादव कई फीट दूर जा गिरे. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार थार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके. लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह पुलिसकर्मी को वाहन से कुचलकर जान से मारने का प्रयास प्रतीत होता है. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही