Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मनायी गई स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बानेश्वर राय जी की 17वीं पुण्यतिथि

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजाद हिंद फौज के इंटेलिजेंस ग्रुप-2 के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बानेश्वर राय जी के 17वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा निर्माण का शिलान्यास की आधारशिला इतिहास पुरुष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कर कमलों से संपन्न हुआ. इस दौरान चन्दन के वृक्ष भी लगाये गये और पहान पुजारी कोटवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अशोक मुंडा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं स्वतंत्रता सेनानी की धरती में जन्म लिया हूं और उनकी छिपी हुई सम्मान और प्रतिष्ठा को देश के सामने लाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वानेश्वर राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा को जो विश्व स्तरीय पहचान मिली है वैसे ही देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मान और प्रतिष्ठा मिले. साथ ही साथ उनके परिजनों को भी सम्मान मिले. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-husband-and-wife-injured-in-road-accident/">चांडिल

: मवेशी से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल

देश की आजादी में शहीद वीरों को नमन

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि देश की आजादी में बहुत से वीर शहीद हैं जिनका नाम कोई नहीं जानता है  वैसे शहीदों को भी नमन करता हूं. इस पूरे कार्यक्रम में सर्वश्री कृष्ण कांत टोप्पो, श्री जगलाल पाहन ( केंद्रीय पाहन), सुर्य कांत मुंडा, आरती कुजूर, राम कुमार पहान प्रभु दयाल बडा़ईक, समीर राय, ज्योति राय, रंजन राय, विक्रम राय, सुरेन्द्र बड़ाइक, उमेश बड़ाइक, श्रीमती जीतन देवी, रीता रजनी कुजूर, वृश मिंज, रायमनी मुंडा, पिंकी खोया, आरती सिंह, लक्ष्मी कुमारी, माधूरी देवी, फुलेश बैठा, अनिरुद्ध पांडे, मोनू मिश्रा, मौसमी मुखर्जी, नीतू रा, मृदुला मुखर्जी, निकिता मुंडा, फुलो देवी, शंकर सिंह मुंडा, बिरसा पाहन, संजीव मुखर्जी, रूपा मुखर्जी,  गोरखनाथ सिंह, प्रमोद सिंह हजारों लोग इस कार्यक्रम में गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही