Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: समाहरणालय का बेसमेंट पार्किंग बना कबाड़खाना, न सफाई न लाइट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के जिला समाहरणालय में कई पुरानी गाड़ियां धूल फांक रही हैं. इससे यहां आनेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. समाहरणालय के ए ब्लॉक के बेसमेंट पार्किंग में कई जगहों पर लाइट नहीं लगी है. पार्किंग का ज्यादातर हिस्सा अंधेरे में डूबा है. बी ब्लॉक के बेसमेंट पार्किंग का भी यही हाल है. हर जगह पानी जमा हो जाता है. नीचे के पार्किंग में लाइट भी नहीं है. चारों तरफ गंदगी फैली है. पार्किंग की सफाई भी नहीं की जाती है. जबकि समाहरणालय के पार्किंग में हर दिन काफी संख्या में वाहन लगते हैं. इसे भी पढ़ें-   संयुक्त">https://lagatar.in/up-politics-stirred-by-united-kisan-morchas-appeal-to-punish-bjp/">संयुक्त

किसान मोर्चा के भाजपा को ‘दंडित’ करने की अपील से यूपी की राजनीति में हलचल     

चार पहिया वाहन से बीस रुपए लिए जाते हैं

बता दें कि उन गाड़ियों के मेंटेनेंस के लिए दो पहिया वाहन से दस रुपए व चार पहिया वाहन से बीस रुपए लिए जाते हैं. पार्किंग चार्ज तो लिया जाता है. लेकिन सफाई और लाइट के नाम पर कुछ भी नहीं है. गंदगी व लाइट नहीं होने के कारण गाड़ी पार्क करने वाले लोगो को काफी कठिनाई होती है. समाहरणालय में निजी कार्य से आए मनोज ने बताया कि यहां गाड़ी पार्क करने के लिए दस रुपए तो लिये जाते हैं, लेकिन हमें गाड़ी लगाने के बाद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. गाड़ी निकालते समय अंधेरा रहता है. ऐसे में फोन का टॉर्च जलाकर वाहन खोजना पड़ता है. इस मामले पर जिला नजारत उप समाहर्ता केवल कृष्ण अग्रवाल को लगातार संवाददाता ने फोन किया तो उन्होने बताया कि अभी मैं बाहर हूं. सोमवार को वापस लौटूंगा. तब इस विषय पर कुछ कहूंगा. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/in-virtual-jan-choupal-pm-modis-interacted-with-the-voters-of-up-said-its-time-to-make-a-new-history-by-keeping-the-history-sheeters-out/">पीएम

 मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही