Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : शिक्षा विभाग के क्लर्क ने हथौड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, 5 महीने पहले एसीबी ने किया था गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : शिक्षा विभाग के क्लर्क ने हथौड़ी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार की दोपहर चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी की है. जहां शिक्षा विभाग के क्लर्क बसंत नायक ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से मारकर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-china-is-building-a-military-airport-modi-government-is-in-kumbhakarna-mode/91801/">सुब्रमण्यम

स्वामी का हल्ला बोल जारी, कहा, चीन बना रहा सैन्य हवाई अड्डा, कुंभकर्ण मोड में है मोदी सरकार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हुआ फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बसंत नायक मौके से फरार हो गया. पुलिस बसंत नायक के गिरफ्तारी में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बसंत नायक और उसकी पत्नी रेखा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बसंत नायक ने अपनी पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर बसंत नायक ने घर में रखे हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार किया जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय बसंत नायक ने अपने बच्चे को घर से बाहर घूमने के लिए भेज दिया था. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thieves-robbed-durga-temple-by-breaking-the-lock-of-donation-box-police-engaged-in-investigation/91792/">बोकारो

: चोरों ने दुर्गा मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

एसीबी ने घूस लेते बसंत नायक को किया था गिरफ्तार

शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी के कार्यालय में तैनात क्लर्क बसंत नायक को एसीबी की टीम ने बीते 12 जनवरी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था. एसीबी  की टीम ने क्लर्क को शिक्षा विभाग के पास एक चाय की दुकान से घूस लेते पकड़ा था. बसंत नायक ने एक सहायक शिक्षक से वेतन स्थगित नहीं करने व निलंबित ना करने की बात पर रिश्वत की मांग की थी. राजकीय उत्क्रमित विद्यालय पोढ़ा में पदस्थापित सहायक शिक्षक अमर कुमार ने क्लर्क के खिलाफ एसीबी से शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें -पति">https://lagatar.in/husband-did-cruelty-to-his-wife-cast-a-bad-eye-on-daughter-too-police-arrested/91786/">पति

ने की पत्नी के साथ हैवानियत, बेटी पर भी डाली बुरी नजर, पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही