Search

 
 
 

रांचीः मेडिका में इलाजरत एटीएस DSP नीरज कुमार की हालत स्थिर

 
Ranchi: मंगलवार को अमन साहू गैंग से जुड़े अपराधियों को पकड़ने गए एटीएस डीएसपी और दारोगा शूटर्स ने गोली मार दी थी. उन्हें इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है. आइसीयू में इलाजरत 45 वर्षीय नीरज कुमार को गोली लगने के बाद मेडिका के डॉ गौतम चंद्रा की निगरानी में रखा गया है. मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उनका बीपी- 108/61 एमएमजी दर्ज किया गया जो सामान्य से थोड़ा कम है. वहीं, पल्स रेट 101, आरआर-14 और मरीज पेरिफेरल ऑक्सीजन लेवल 98% है. डॉक्टरों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, मरीज पूरी तरह से कौंसस हैं, और उनकी स्थिति स्टेबल बनी हुई है. आपको बता दें कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों को सोमवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां, सोमवार देर रात ऑपरेशन थियेटर में लैपरोटॉमी (पेट व आंतों की आंतरिक सर्जरी) कर उन्हें सुरक्षित किया गया. इसे भी पढ़ें- पलायन">https://lagatar.in/youth-should-find-employment-in-jharkhand-instead-of-migrating-hafizul-hasan/">पलायन

 के बजाय झारखंड में ही रोजगार तलाशें युवा : हफीजुल हसन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही