Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Ranchi: करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खुद को कृषि विभाग का पदाधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी करने के वाले शातिर ठग दीपक कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी मोरहाबादी के पास से हुई है. गिरफ्तार दीपक श्रीवास्तव पिछले पांच साल से जेल में था. जेल से बाहर निकलने के बाद वह फिर से ठगी में लग गया था. 24 अप्रैल को जब वह मोरहाबादी में था तब उसे रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी दीपक से सरकारी विभाग के स्टांप, ठगी किया हुआ 1.74 लाख रुपए जब्त किया गया. पुलिस ने उसके पास से कई लोगों के आधार कार्ड, अलग-अलग नाम से सात पासबुक, 10 ब्लैंक चेक, चार मोबाइल भी जब्त किये हैं. उसने कल्याण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 155 लोगों से 75.65 लाख रुपए की ठगी की थी. इसे पढ़ें- नक्सलियों">https://lagatar.in/naxalites-had-buried-7050-detonators-chaibasa-police-discovered-them/">नक्सलियों

ने गाड़कर रखा था 7050 डेटोनेटर, चाईबासा पुलिस ने खोज निकाला

कई जगहों का बनवा रखा था फर्जी मुहर

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दीपक ने ठगी के लिए कृषि निदेशक रांची जिला कोषागार पदाधिकारी धनबाद और जिला योजना पदाधिकारी धनबाद का मुहर बनवा रखा था. इसके विरुद्ध लालपुर थाने में छह साल पूर्व 2017 में ही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का केस दर्ज था. उसी समय से ये फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद इसके विरुद्ध लालपुर थाना में 24 अप्रैल को एक और प्राथमिकी फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और ठगी का दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार श्रीवास्तव काफी शातिर है. उसने पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी व प्रिंस कॉलेज बनारस से की है. उसके पिता पूर्वी क्षेत्र हजारीबाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी थे.पिता की मृत्यु के बाद उसने कुछ वर्ष अनुकंपा पर भी वन विभाग में नौकरी की. उसके बाद उसे पैसे का लालच आ गया और उसने ठगी का धंधा शुरू कर दिया. इसे भी पढ़ें- बरकाकाना">https://lagatar.in/barkakana-defeated-patratu-by-27-runs-and-captured-the-ambedkar-trophy/">बरकाकाना

ने पतरातू को 27 रनों हराकर अंबेडकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही