Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बार में पार्टी करने गये ग्राहक से मारपीट, एफआईआर दर्ज

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी के लालपुर स्थित मून टाउन बार में पार्टी करने गये ग्राहक कौशल पांडेय और राहुल यादव के साथ मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है. लालपुर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 2 सितंबर की रात एक बजे वे अपने साथियों के साथ मून टाउन बार में बैठ कर खाना खा रहे थे. उसी दौरान बार के अविनाश सिंह और रंजीत यादव ने उन्हें बाहर जाने को कहा. पांच मिनट में निकल जाने की बात कहकर बार का मैनेजर अविनाश सिंह गाली- गलौच करने लगा. होटल के कर्मचारियों ने उन पर लाठी व रॉड से जानलेवा हमला किया, जिसमें कौशल पांडेय का सिर फूट गया. उसके साथियों को भी चोटें आयी. लालपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- 20">https://lagatar.in/divyang-cricket-match-between-india-and-bangladesh-will-be-held-from-20-to-22-september/">20

से 22 सितंबर तक होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दिव्यांग क्रिकेट मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही