Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गैरेज में बस के अंदर फंदे से झूलता युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा में गैराज में बस के अंदर फंदे से झूलता युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान गुमला जिले रायडीह थाना क्षेत्र के केम्टे करंजटोली निवासी एरूस खलखो तिरुपति के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-woman-occupied-congress-mlas-house-pleaded-with-police-for-justice/">पटना

: कांग्रेस विधायक के घर पर महिला ने किया कब्जा, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

गैरेज में गार्ड का काम करता था युवक

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक गैरेज में पहले गार्ड का काम करता था, लॉक डाउन में वह अपने गांव चला गया था. शुक्रवार को वह गैरेज में काम करने के लिए आया था, लेकिन मालिक ने गार्ड के रूप में किसी और व्यक्ति को काम दे दिया था. जिसके कारण उसे काम नहीं मिला. गैरेज मालिक से आग्रह कर के वह रात को गैरेज में रुका था. इसी दौरान शनिवार की सुबह लोगो ने बस के अंदर उसका शव लटका हुआ देखा. आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, क्योंकि बस की छत की ऊंचाई देखकर ऐसा नहीं लगता है की कोई उससे लटक कर आत्महत्या कर सकता है. इसे भी पढ़ें -युवक-युवती">https://lagatar.in/dead-body-thrown-after-killing-a-young-woman-there-was-a-fear-of-love-affair/">युवक-युवती

की हत्या कर फेंका शव, प्रेम प्रसंग की थी आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही