Search

 
 
 

रांची: छात्रवृति चयन प्रकिया की विसंगतियां दूर हो, इंटरव्यू टाला जाए: नेहा तिर्की

 
Kaushal Anand Ranchi: मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मांग की है कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना चयन प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर करें. विद्यार्थियों के द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई है कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना चयन प्रक्रिया में विसंगतियां हैं, जिसे दूर किया जाना चाहिए. जबतक त्रुटियां दूर न हो, तत्काल प्रभाव से कुछ समय के लिए चयन प्रक्रिया को टाला जाना चाहिए. मांडर विधायक ने कई बिंदुओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया है. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-issues-summons-to-cms-press-advisor-abhishek-prasad-for-questioning/">BREAKING

: सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए ईडी ने जारी किया समन

देर से मिली सूचना

विधायक का कहना है कि साक्षात्कार की तिथि 27, 28, 29 जुलाई निर्धारित की गयी है. जबकि कुछ विद्यार्थी जिन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ है, उन्हें 25 जुलाई की शाम को यह सूचना दी गयी है. झारखंड के निवासी जो छात्र झारखण्ड राज्य से बाहर निवास करते हैं, उनके लिए साक्षात्कार में आना लगभग असंभव है. इसलिए जो साक्षात्कार संबंधी सूचना है. उसकी अवधि के बीच 14 दिनों का अंतराल होना चाहिए.

छात्रवृति योजना कमजोर वर्गों के लिए

छात्रवृत्ति योजना कमजोर एसटी, एससी एवं ओबीसी के लिए विशेष रूप से है. ऐसे में झारखंड के विद्यार्थी जो कमजोर आर्थिक वर्ग से आते हैं. उन्होंने भी इसमें आवेदन दिया था. अब चूंकि कोरोना महामारी के कारण जिनका रिजल्ट प्रकाशित नहीं हुआ है, ऐसे विद्यार्थी साक्षात्कार में निमंत्रित नहीं होंगे और वो इससे वंचित रह जायेंगे. पत्र में विधायक नेहा शिल्पी तिर्की ने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण बिंदुओं को देखने के प्रश्चात यह आवश्यक हो जाता है कि मुख्यमंत्री इसमें हस्तक्षेप करें. साक्षात्कार तिथि को 14 दिनों के लिए टाल दें. ताकि जो संभावित छात्र हैं. उनका रिजल्ट भी प्रकाशित हो जाए और वैसे छात्र जो झारखण्ड के बाहर है, वे भी सही ढंग से साक्षात्कार में शामिल हो सकें. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/ed-seizes-ships-of-dahu-and-bachchu-yadav-asks-sahibganj-police-to-trace-both/">ईडी

ने दाहू और बच्चू यादव के जहाज को किया जब्त किया, साहिबगंज पुलिस से दोनों का पता लगाने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही