Search

 
 
 

रांची : उत्पाद विभाग ने बंगाल से स्प्रिट लेकर आ रहे टैंकर को किया जब्त

 
अवैध शराब बनाने में होता इस्तेमाल Ranchi :  उत्पाद विभाग ने ओरमांझी से पश्चिम बंगाल से स्प्रिट लेकर आ रहे टैंकर को जब्त किया. प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में आज मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है. साथ ही टीम ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है, कि इस स्प्रिट का प्रयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था. लेकिन उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले ही टैंकर को पकड़ लिया. बरामद किये गये स्प्रिट की कीमत लगभग बीस लाख बतायी जा रही है. इधर उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार दोनों युवक से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह स्प्रिट को कहां सप्लाई किया जाना था. ताकि उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही