Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : युवती ने शादी से किया इनकार, युवक ने खुद को मारी गोली

Ranchi : युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेम में पागल युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना सदर थाना क्षेत्र की है, जहां धीरज उरांव नाम के युवक ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली. धीरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच में जुटी है.

10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घायल धीरज उरांव के पिता बुधवा उरांव ने पुलिस को बताया है कि वह घर में आराम कर रहे थे. इसी दौरान घर के बरामदे से गोली चलने की आवाज आई. जब यह दौड़े-दौड़े बाहर निकले, तो देखा कि उनका बेटे धीरज को गोली लगी हुई है और काफी खून बह रहा है. पास में ही एक देसी कट्टा और कुछ कारतूस पड़ा हुआ था. उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के सहयोग से धीरज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि 10 साल से धीरज का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. धीरज उससे शादी करना चाहता था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो गया था. लड़की ने शादी से इंकार कर दिया था. इसके बाद धीरज टेंशन में रहता था.
इसे भी पढ़ें – देश">https://lagatar.in/countrys-democracy-is-in-danger-if-rahul-asked-questions-membership-was-terminated-avinash-pandey/">देश

का लोकतंत्र है खतरे में,राहुल ने सवाल किया तो कर दी गई सदस्यता खत्म-अविनाश पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही