Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मां सरस्वती की महिमा अपरंपार, सबने किया जयजयकार

Advertisement
Advertisement

कहीं पहाड़ पर्वत तो कहीं भव्य दरबार में विराजीं मां शारदे

Ranchi : माघ शुक्ल पक्ष पंचमी बुधवार को मां सरस्वती के पूजनोत्सव से राजधानी गुलजार रही. विद्यार्थियों ने घर-घर तो मां की पूजा-अर्चना की ही. स्कूल-कॉलेजों सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में भी नेम-निष्ठा से मां शारदे की पूजा-अर्चना गयी. शहर के चौक-चौराहों से लेकर गली-कूचो तक विणा वादिनी के पूजनोत्सव की धूम रही. कहीं पहाड़ पर्वत तो कहीं भव्य दरबार में विराजमान मां के दर्शन को दिनभर तांता लगा रहा. किसी ने हंस वाहिनी से बुद्धि और विद्या का वर मांगा तो किसी ने इसके साथ जीवन की सफलता के लिए प्रार्थनाएं की. कई अभिभावकों ने अपने नन्हे-मुन्नों का विद्यारंभ भी कराया. बरियातु रोड सहित कई जगहों पर पूजा पंडालों का प्रारूप अयोध्या के श्रीराम मंदिर के थीम पर सजाया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा. कैप्टन क्लब, शिवगंज किशोरगंज में मां की प्रतिमा संग श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता सहित हनुमान जी आदि की प्रतिमाएं मन मोहती रही. यहां पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0000.jpg"

alt="" width="1280" height="851" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0001.jpg"

alt="" width="1280" height="720" />

साड़ी पहन इठलाइ बच्चियां

बच्चे-बच्चियों के लिए मां सरस्वती का पूजनोत्सव भक्ति के साथ मस्ति का सौगात लेकर आता है. मोहल्ले और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित पूजा में सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. ऐसे में बच्चे जहां पीला वस्त्र धारण कर भक्ति के साथ दोस्तों संग मस्ति में मस्त रहे, वहीं बालिकाएं पीला-निला, गुलाबी साड़ी पहन खूब इठलइ. पूजन स्थल के पास छोटे-बड़े बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

उतारी मां की आरती

मां त्रिशक्ति देवी मंदिर में विराजमान मां सरस्वती, लक्ष्मी और मां दुर्गा के समक्ष बुधवार की साढ़े छह बजे सुहागिनों और बच्चचों ने सामूहिक आरती उतार श्रद्धा का पुष्प चढ़ाया. यहां मंदिर के चौथे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सुबह स्थापना पूजन आदि अनुष्ठान चला. शाम सात बजे मां की आरती उतारी गयी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. अब गुरुवार को उत्सव के अंतिम दिन पूर्वाह्न 11 बजे हवन-पूजन के बाद वृहत रूप में भंडारा चलाया जायेगा. सुजीत सिंह, निशांत यादव, मुनचुन राय, सुजीत सिंह, अमित अग्रवाल, सुनील वर्णवाल, मनीष केशरी, अर्पित सिंह, गौतम वर्मा, संतोष ठाकुर, चंदन वर्मा, बिट्टू दिव्य, आर्य कुमार, दीपक कुमार, ऋषभ सिंह, रंजन वर्मा आदि इसके सफल आयोजन में मुख्य रूप से भागीदारी निभा रहे हैं.

मां के दर्शन को पहुंचे वीसी और सुदेश

रांची. रांची विश्वविद्यालय छात्रावास संख्या यूजी एक,पीजी दो और यूजीसी तीन में मां सरस्वती पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. फूलो से सजे पंडाल में विराजमान मां की आदमकद प्रतिमाओं ने सब का मन मोहा. मां के दर्शन को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ प्रति कुलपति डॉक्टर अजित कुमार सिन्हा और आजसू प्रमुख पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो भी पहुंचे. पूजनोपरांत सभी के बीच प्रसाद बांटा गया. डॉ अजित कुमार ने छात्रों को सरस्वती पूजा की बधाई देते हुए पुरानी यादे ताजा की. कहा कि कॉलेज के दिनों में वे भी हॉस्टल नंबर दो के कमरा नंबर 32 में रहते थे. मां शारदे की कृपा और कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर हैं. मेरी शुभकामना है कि पढ़ाई पूरी कर जीवन में बेहतर मुकाम हासिल करें. सुदेश महतो ने भी सभी को शुभकामना देते हुए अपने छात्र जीवन को याद किया. याद ताजा करते हुए भावुक भी हुए. बाद में वे 38 नंबर कमरा आये. छात्र जीवन यहीं रह कर उन्होंने बिताया था. दिनभर आगंतुक प्रमुख दर्शनार्थियों को चुनरी और आरती की पुस्तक देकर स्वागत किया गया. मौके पर स्टूडेंट जमकर नाच-झूम कर भक्ति आनंद के महासागर में डूबे रहे. अध्यक्ष रोहित नाग ने बताया कि गुरुवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा निकाल कर किया जायेगा. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है. डॉ सुबास साहू,उपेंद्र शंखवार,सुनील महतो ,विशाल शर्मा कृष्ण महतो,विनोद सिंह,विवेक पाठक,रोहित नाग,जदुलाल चौधरी,मनीष महतो,विक्कु कुमार,शकलदीप कुमार,पंकज साहू,नवल साहू,विकास कुमार ,सौरवः कुमार ,प्रीतम कुमार ,पप्पू कुमार ,हेमंत महतो,बबलू साहू,अनूप ठाकुर,दयानन्द महतो,देवा महतो,निवारण महतो,आशीष महतो ,शत्रुघ्न महतो , बलराम प्रजापति,वीरेंदर महतो, सुरेंद्र महतो, पवन महतो,शुभम कुमार आशीष कुमार आदि ने इसके सफल आयोजन में मुख्य योगदान दिया.

वर्षा ने डाली खलल

मां सरस्वती पूजा की तैयारी में इस बार वर्षा की खलल रही. एक दिन पूर्व पूर्वाह्न बाद बूंदा-बांदी से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक झमाझम बरसी. इससे कई पूजा स्थलों में देर रात तक पंडाल सजाने के बाद भी तैयारी पूरी नहीं हो पायी. बुधवार को पूर्वाह्न बाद तक साज-सजा का काम चला. इस कारण शाम चार बजे तक पूजा-अर्चना की गयी. लेकिन शाम सात बजे पुन: झमाझम बारिश होने से आयोजकों को कई परेशानियों का सामना कराना पड़ा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही