Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सैनिक बाजार परिसर में पेड़ काटने के मामले ने तूल पकड़ा

Advertisement
Advertisement

धर्मेंद्र तिवारी ने दी रवि जैन को चुनौती

Ranchi: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और सैनिक बाजार दुकानदार संघ के महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय के स्टेट हेड रवि जैन ने मेरे विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं, वो तथ्यहीन, मिथ्या और सच से कोसों दूर हैं. मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वह 48 घंटे के भीतर माफी मांगें अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बता दें कि पिछले दिनों सैनिक कल्याण निदेशालय के द्वारा सैनिक मार्केट परिसर में तीन पेड़ काटे जाने का धर्मेंद्र तिवारी ने विरोध किया था और उसके बाद सैनिक कल्याण निदेशालय के रवि जैन ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि पेड़ नियमानुसार काटे गए हैं और धर्मेंद्र तिवारी अपने व्यक्तिगत लाभ और राजनीति के तहत इस मामले को मीडिया में ला रहे हैं. इसे पढ़ें- सांप">https://lagatar.in/a-woman-who-died-from-a-snake-bite-called-the-cook-a-witch-and-beat-the-whole-family/">सांप

काटने से मरी महिला तो रसोईया को डायन बता पूरे परिवार को पीटा 
धर्मेंद्र तिवारी ने रवि जैन पर पलट वार करते हुए कहा कि उन्होने यह नहीं बताया कि मई 2023 में साफ-सफाई के नाम पर जो आदेश लिया गया था, उस साफ-सफाई का काम मई में शुरू न होकर अगस्त में क्यों शुरू हुआ? क्या मई माह में लिये गए आदेश को अमली जामा पहनाने में 4 माह का वक्त लग गया? अगर चार माह का वक्त लगा तो यह वक्त साफ-सफाई के लिए नहीं बल्कि किसी और कार्य के लिए दिया गया है. अगर उनकी नियत साफ होती, तो हफ्ते भर में साफ-सफाई हो गई होती. धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि मई 2023 में जो आदेश दिया गया था, उस आदेश को डीएफओ ने पत्रांक 3032 दिनांक 7. 8. 2023 को निरस्त रद्द कर दिया. बकौल डीएफओ, इसकी सूचना निदेशालय को भी दी गई थी कि आप लोग साफ-सफाई का कार्य नहीं कर सकते, झाड़ी आदि नहीं कटवा सकते. इसके बावजूद, उस आदेश की अनदेखी करते हुए निदेशालय ने 22 अगस्त को क्या सोच कर 20 से 25 साल पुराने वृक्ष काट दिए, इसकी गहन जांच होनी चाहिए. दरअसल वेलफेयर सिनेमा हॉल परिसर में साफ सफाई के नाम पर पेड़ काटने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि यहां बड़ा शॉपिंग मॉल बनाया जा सके. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/anticipatory-bail-to-alchemist-group-director-krishna-kabir-from-the-high-court/">हाईकोर्ट

से एल्केमिस्ट ग्रुप के निदेशक कृष्णा कबीर को अग्रिम जमानत
तिवारी ने कहा कि रवि जैन ने मेरे ऊपर अपनी राजनीति चमकाने और मीडिया में अपनी छवि चमकाने का आरोप लगाया है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं सामाजिक जीवन में बीते 40 साल से हूं और उनके बोलने से मेरे ऊपर लेशमात्र का भी फर्क नहीं पड़ता. उन्हें अपनी गलतबयानी के लिए 48 घंटों में माफी मांग लेनी चाहिए वरना उनपर कानूनी कार्रवाई होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही