Ranchi: सर्द जनवरी महीने में मौसम ने यू टर्न लिया है. पिछले 50 वर्षों में रांची का न्यूनतम तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया है. रविवार की सुबह पिछले 50 साल में सबसे गर्म रही. न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इस सुबह यहां का न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से करीब 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि इस दिन आमतौर पर न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री के नीचे रहता है. पिछले साल इसी दिन न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया था. 10 जनवरी 2018 को रांची में कड़ाके की सर्दी थी. इस दिन यहां का न्यूनतम तापमान तो 6.2 डिग्री तक नीचे आ गया था.
में हिमाचल की वादियों का आनंद ले रही काजल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज
अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष नहीं पड़ रही ठंड
इस बार हर वर्ष की तरह ठंड नहीं पड़ रही. रविवार का दिन काफी गर्म रहा. दोपहर की धूप में पसीने छूट रहे हैं. मौसम की गर्माहट मार्च-अप्रैल के मौसम की याद दिला रही है. इस बार जनवरी के दस दिन बीत गए पड़ ठंड बढ़ने की जगह कम हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आने से ऐसा हो रहा है. मौसम के उतार-चढ़ाव से जनवरी के तापमान में वृद्धि हो रही है. इसे भी पढ़ें- ठंड">https://lagatar.in/kajal-enjoying-himachals-plight-in-cold-photos-going-viral-on-social-media/15350/">ठंडमें हिमाचल की वादियों का आनंद ले रही काजल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज
Leave a Comment