Search

 
 
 

रांची : धारदार हथियार से मार कर भतीजा ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 
Ranchi : जिले के अनगड़ा के थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा टोली में भतीजा ने चाचा की हत्या कर दी. भतीजे ने धारदार हथियार से मारकर चाचा की हत्या कर दी है. यह घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि चाचा घोघाल मुंडा की दाऊली से मार कर भतीजा बिरसा मुंडा ने हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें - IMF">https://lagatar.in/imf-report-7-crore-more-people-will-be-in-the-grip-of-poverty-due-to-inflation-the-year-2023-will-be-more-difficult-than-2022/">IMF

की रिपोर्ट, महंगाई के कारण 7 करोड़ और लोग गरीबी की चपेट में आयेंगे, 2022 से भी मुश्किल होगा साल 2023
इसे भी पढ़ें - नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-sonia-gandhi-will-appear-before-ed-today-congress-leaders-will-protest-across-the-country/">नेशनल

हेराल्ड केस : आज ईडी के सामने सोनिया गांधी होंगी हाजिर, कांग्रेस नेता देशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

सोये अवस्था में किया हमला

बताया जा रहा है कि चाचा जब सोया हुआ था तभी आरोपी बिरसा ने उसपर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गयी. आरोपी ने हत्या क्यों की इसके पीछे का कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाया है. हत्या करने के दौरान मृतक की बेटी ने बिरसा को देख लिया. जिसके बाद बिरसा ने मृतक की बेटी की तरफ दौड़ा, लेकिन वह भागने में सफल रही.जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.उससे हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही.
इसे भी पढ़ें - रिनपास">https://lagatar.in/rinpass-patients-death-case-complaint-filed-in-court/">रिनपास

की मरीज की मौत का मामला : कोर्ट में कंप्लेन केस दाखिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही