Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के पंडाल का उद्घाटन सोमवार को, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

शोभायात्रा में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में स्थापित रामलला की प्रतिमा के जीवंत झांकी का होगा प्रर्दशन

Ranchi: रांची के मेन रोड स्थित भुताहा तालाब में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा. रविवार को समिति ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. महामंत्री गोपाल पारीक, अध्यक्ष शंकर दुबे ने बताया की सोमवार कि सुबह सर्वदेव पूजन एवं माता का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा. वहीं पंडाल का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों के साथ किया जाएगा. उन्होने बताया की इस बार शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण अयोध्या श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला जी की स्थापित प्रतिमा का जीवांत झांकी का प्रर्दशन होगा. इसे पढ़ें- सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-increased-in-seven-out-of-top-10-companies-bharti-airtel-and-icici-bank-remained-in-profit/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में कंपनियों भारती एयरटेल और ICICI बैंक को सर्वाधिक फायदा, HUL को घाटा
झारखंड के प्रसिद्ध भजन गायक विक्की छाबड़ा के मधुर भजनों का कार्यक्रम होगा. शोभायात्रा में बंगाल के नृत्य कलाकार भी रहेंगें. रांची के ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ेधारी झंडाधारी, ढोल नगाड़ा, अस्त्र शस्त्र, भजन मंडली, नृत्य कलाकार एवं अन्य सभी पारंपरिक शोभा यात्रा जैसे हाथी घोड़ा आदि विसर्जन जुलुस में साथ रहेंगे. इस वर्ष विशेष रूप से आसपास के सभी भक्तों को साथ लेकर शांतिपूर्वक एवं गरिमामयी ढंग से शोभायात्रा में चलना, प्रमुख लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दिन आये हुए सभी लोगों को सम्मानित किया जायेगा. लाइन टैंक तालाब में पानी सूखा होने के कारण प्रशासन के आदेशानुसार विसर्जन जेल तालाब में किया जाएगा. श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति का सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए महासमिति के लोग पिछले 20-22 दिनों से लगातार शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं तथा सभी लोगों से संपर्क एवं तालमेल तथा सहयोग का निवेदन कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर प्रशासन से संपूर्ण साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी व्यवस्था तथा समिति के लोगों से तालमेल बैठा कर आयोजन को सफल करने का निवेदन किया गया है तथा उन्हें एक विस्तृत मांग एवं सुझाव पत्र भी दिया गया है. इसे भी पढ़ें- जिसका">https://lagatar.in/what-was-expected-happened-iran-fired-200-missiles-at-israel-carried-out-drone-attack/">जिसका

अंदेशा था, वही हुआ… ईरान ने इजरायल पर 200 मिसाइलें दागी, ड्रोन हमला किया

कार्यक्रम

मंगलवार को महाअष्टमी पूजन सर्वदेव पूजन दुर्गा सप्तशती पाठ, एवं आरती और शाम 04:17 बजे संधी बली, आरती पुष्पाजंलि एवं नवकन्या पूजन. रात्री 08:30 बजे महाष्टमी शोभायात्रा भजन जागरण, मंडली, ढोल नगाड़ा ढाक तासा के साथ बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण होगा. बुधवार को सुबह 9 बजे नवमी पूजन और रामनवमी शोभायात्रा में महासमिति के लोग तपोवन की ओर महावीर मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रस्थान करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही