Search

 
 
 

रांचीः कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को नियमित करने की मांग वाली याचिका पर अब सरकार की ओर से होगी बहस

 
Ranchi: दस वर्षों से संविदा पर काम करने वाले कर्मियों की 84 याचिकाओं पर अब सरकार की ओर से बहस की जाएगी. गुरुवार को इस मामले में प्रार्थियों की ओर से बहस की गई. जिसके बाद अब 23 अगस्त को सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन पक्ष रखेंगे, इस मामले में पूर्व में सुनवाई करते हुए जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश गिया था, लेकिन कई याचिकाओं पर सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया. इस पर अदालत ने इन याचिकाओं को अलग करने का निर्देश दिया, और इन पर अलग से सुनवाई करने की बात कही. याचिका में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों और राज्य सरकार की नियमावली का हवाला देते हुए सेवा स्थायी करने का आग्रह किया है, इस संबंध नूतन कुमारी सहित 84 कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की ओर से हाइकोर्ट में अलग अलग याचिका दायर की गयी है. इसे भी पढ़ें- कांटाटोली">https://lagatar.in/kantatoli-flyover-the-encroachments-threatened-the-judco-team-that-went-to-remove-the-encroachment-returned-empty-handed/">कांटाटोली

फ्लाईओवर: कब्जा हटाने गई जुडको की टीम को अतिक्रमणकारियों ने धमकाया, बैरंग लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही