Search

 
 
 

रांची : राज्य सेवा के अफसर प्रमोद राम का दंड बरकरार

 
Ranchi : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रमोद राम के दंड को बरकरार रखा गया. सीएम चंपाई सोरेन ने प्रमोद राम की अपील अभ्यावेदन को खारिज कर दिया है. उनके खिलाफ लगाए गए तीन वेतन वृद्धि के दंड को बरकरार रखने का आदेश दिया गया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले छह मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में इस मामले में स्वीकृति भी मिली थी. इसे भी पढ़ें -बिहारः">https://lagatar.in/bihar-police-issued-a-challan-of-rs-1-lakh-to-a-youth-for-not-wearing-a-helmet/">बिहारः

हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक को थमाया एक लाख का चालान

क्या है मामला

कुंदा चतरा के तत्कालीन सीओ प्रमोद राम ने ग्राम डोकवा एवं मौजा-पचंबा की कुल 50-50 एकड़ जमीन नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड को अवैध रूप से जमाबंदी किया. इस मामले में आरोप प्रमाणित हुआ. चतरा के तत्कालीन डीसी ने आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की थी. इसके बाद सीओ प्रमोद राम ने अपील अभ्यावेदन दिया. इसकी समीक्षा के बाद सरकार ने अपील अभ्यावेदन को अस्वीकार कर दिया. इसे भी पढ़ें -बेंगलुरु">https://lagatar.in/bengalurus-rameshwaram-cafe-blast-case-war-of-words-between-bjp-and-tmc-over-arrest/">बेंगलुरु

का रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामला : गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही