Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सावन सिंधारा कार्यक्रम में दिखी महिला शक्ति की चमक, उद्यमिता व संस्कृति का हुआ सुंदर संगम

Ranchi : राजधानी रांची में मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से आयोजित 'सावन सिंधारा' कार्यक्रम एवं परंपरा आर्ट एंड हेरिटेज एग्जीबिशन में महिला उद्यमिता और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह कार्यक्रम में शामिल हुई.

प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, गारमेंट्स, गृह सज्जा और दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं. महिलाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया. यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया.

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि आज महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने कौशल को पहचान दिलाने में भी सफल हो रही हैं. ऐसे आयोजन उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन, नए ग्राहकों से जुड़ने और बाजार तक पहुंच बनाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

वक्ताओं ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में मारवाड़ी समाज की यह पहल सराहनीय है. यह आयोजन न केवल पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम बना, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देना सशक्त समाज और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण के लिए आवश्यक है. ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने हुनर को नई पहचान दिलाने का अवसर मिलता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही