Search

 
 
 

रांची : लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बचे 74 आवासों का लॉटरी से हुआ आवंटन

 
  • लॉटरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी की गई, 90 आवेदक थे मौजूद
  • प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बने हैं कुल 1008 आवास
Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में धुर्वा पंचमुखी मंदिर के पास लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बेघरों के लिए 1008 आवासों का निर्माण किया गया है. इसके लिए गुरुवार को चौथे चरण की लॉटरी निकाली गयी. 74 लाभुकों को आवास का आवंटन किया गया. इससे पहले तीन चरणों में लॉटरी के माध्यम से लोगों को आवास आवंटित किये गये थे. बचे 74 आवासों के लिए चौथे चरण की लॉटरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी की गई. इसके लिए योग्य पाए गए 92 आवेदकों की सूची बनाई गई थी. लॉटरी प्रकिया के दौरान 90 आवेदक उपस्थित थे. इनमें से 74 लाभुकों को आवासों का आवंटन किया गया. सारी प्रक्रिया रांची नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. लॉटरी की प्रक्रिया लाभुकों को लाइव दिखाई जा रही थी. नागरिकों की सहभागिता तथा लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मद्देनजर लाभुकों के बीच से 5 लाभुक प्रतिनिधि का चयन किया गया. आवंटन की पूरी सूची www.ranchimunicipal.com पर लॉटरी के तुरंत बाद अपलोड कर दी गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/11-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करनी है- कुंवर सिंह पाहन

मौके पर अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने सभी लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत उन वर्गों के लोगों को लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास पक्का मकान नहीं है. यह एक हर्ष का विषय है. निगम का उद्देश्य न केवल आवास आवंटन करना है, बल्कि उसमें सारी बुनियादी सुविधाएं हो, यह सुनिश्चित करनी है. आवास आवंटन के पश्चात लाभुकों के स्तर से जो भी कार्य किए जाने हैं, उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. मौके पर सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक एवं नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-students-should-apply-soon-for-payment-of-pre-matric-scholarship-dc/">रांची

: प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान के लिए विद्यार्थियों से जल्द करवाएं आवेदन : डीसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही