Search

 
 
 

रांचीः आदिवासी संगठनों का घेराव राज्य सरकार की प्रायोजित नौटंकी, दर्द है तो सीएम आवास घेरें- बाबूलाल

 
Ranchi: मध्यप्रदेश की घटना को लेकर प्रदेश के आदिवासी संगठनों के भाजपा ऑफिस घेराव कार्यक्रम को पार्टी ने हेमंत सरकार द्वारा प्रायोजित नौटंकी बताया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा कार्यालय का घेराव करने वालों को सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करना चाहिए, क्योंकि हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के नाम पर सबसे ज्यादा आदिवासी को ही प्रताड़ित किया है. हेमंत सरकार का स्वागत चाईबासा में आदिवासियों के नरसंहार से हुआ. आदिवासी दारोगा रूपा तिर्की की हत्या, पशु तस्करों के द्वारा दारोगा संध्या टोपनो की हत्या, सिदो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या हेमंत सरकार की देन है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-of-displaced-people-continues-for-the-fourth-day-demanding-jobs-and-compensation/">धनबाद

:  नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर विस्थापितों का धरना चौथे दिन भी जारी

बार-बार उजागर हुआ है हेमंत सरकार का आदिवासी, दलित विरोधी चेहरा

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के पिछले साढ़े तीन वर्षों के शासन काल में 5500 से अधिक बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटी हैं. जिसमें अधिकांश आदिवासी, दलित समाज की ही बेटियां हैं. आदिम जनजाति समाज की बेटी रुबिका पहाड़िया की टूकड़ों में काटकर नृशंस हत्या की गई. मांडर में आदिवासी छात्रा के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई, लेकिन मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों से मिलना भी उचित नहीं समझा. हेमंत सरकार का आदिवासी, दलित विरोधी चेहरा बार बार उजागर हुआ है. इसलिए मुख्यमंत्री को इसके लिए आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-july-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।08 JULY।।अवैध खननः टिंकल और भगवान दास गए जेल।।एक ही जगह जमे हैं 5 जिलों के एसपी।।स्कूली वाहनों का बुरा हाल, खतरे में नौनिहाल।।बिहार में डूबने से अबतक 12 मरे।।पश्चिम बंगालः चुनावी हिंसा में 11 की मौत।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही