Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः बुधवार को भी फेल रहा सिस्टम, नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची समेत राज्य के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में लगातार चौथे दिन भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा. बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद काफी संख्या में अधिवक्ता और आम लोग अपना कार्य कराने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे, लेकिन सर्वर की परेशानी के कारण किसी का काम नहीं हुआ. अगस्त महीने में रांची समेत पूरे राज्य में निबंधन के शुल्क में बढ़ोतरी होनी है, उससे पहले कई लोग घर, जमीन ,फ्लैट समेत अन्य दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने की उम्मीद लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. वहीं दूर-दराज से आये लोगों को भी काफी परेशानी हुई .तकनीकी परेशानी की वजह से आधार वेरिफिकेशन समेत रजिस्ट्री के लिए की जाने वाली कोई भी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. जिसके कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई. यही स्थिति झारखंड के सभी रजिस्ट्री कार्यलयों में रही. रांची, हिनू और कांके स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में दस्तावेजों के निबंधन के लिए दिन भर लिंक आने का इंतजार करते रहे. उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार से सर्वर की समस्या दूर कर ली जाएगी और कार्य पहले की तरह सुचारु रूप से चलेगा. इसे भी पढ़ें- फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-bulldozer-on-the-well-of-death-officers-are-imposing-responsibility-on-each-other/">फॉलोअप

: मौत के कुएं पर चला बुलडोजर, अधिकारी एक-दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही