Search

 
 
 

रांचीः अभिभावक महासंघ के उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से की बीबीएमकेयू के कुलपति की शिकायत

 
Ranchi: झारखंड अभिभावक महासंघ के उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने राज्यपाल को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव भोई की मनमानी की बात कही है. उन्होंने कुलपति पर ये आरोप लगाया है कि बीबीएमकेयू के अंदर आने वाले तीन कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई को बंद कर दिया गया है. जिससे बोकारो के विद्यार्थियों को काफी दिक्कत होती है. वहीं फर्स्ट सेमेस्टर के एमआईएल हिंदी के लिए जब परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा था तब छह क्रेडिट थे. जब परीक्षा का रिजल्ट आया तो उसमें चार क्रेडिट का ही नंबर दिया गया. इन्हीं मुद्दों को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा गया है. पत्र की कॉपी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल के प्रधान सचिव, शिक्षा सचिव राहुल पुरवार को दिया गया है. मधुरेंद्र ने बताया कि इस संबंध में जब कुलपति से बात की गई तो उनका जवाब था सारा काम वीसी का नहीं है. मधुरेंद्र ने कुलपति का ट्रांसफर करने की भी मांग की है. इसे भी पढ़ें- आयुष्मान">https://lagatar.in/rims-earns-26-crores-from-ayushman-25-percent-will-be-distributed-among-doctors/">आयुष्मान

से रिम्स की 26 करोड़ की कमाई, 25 फीसदी डॉक्टरों में बंटेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही